बाज़ार में सेमी-ऑटोमैटिक और ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन उपलब्ध हैं। अगर आप सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ख़रीदने की सोच रहे हैं, तो इन बातों पर ज़रूर ग़ौर करें। इससे आप एक सही चुनाव कर पाएंगे।
१) क्षमता
सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ख़रीदने से पहले इसकी कपड़े धोने की क्षमता को ध्यान में रखें। अगर आपके परिवार में ४-५ लोग हैं, तो आप ६ किलो की मशीन ख़रीद सकते हैं। अगर ५ से ज़्यादा लोग हैं तो आप ६.५-८ किलो की मशीन ख़रीद सकते हैं। साथ ही अगर आपके घर में १० या फिर उससे भी अधिक लोग हैं, तो १०-१४ किलो तक की मशीन ख़रीद सकते हैं।
२) क़ीमत
सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की क़ीमत टॉप-लोडिंग और फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के मुक़ाबले कम होती है, लेकिन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की क़ीमत उसकी क्षमता के अनुसार बढ़ती जाती है।
विज्ञापन
३) इस्तेमाल
टॉप-लोडिंग और फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के मुक़ाबले सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। टॉप-लोडिंग और फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के सेटिंग मोड थोड़े कठिन होते हैं। इन्हें समझने में थोड़ा वक़्त लगता है लेकिन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के सेटिंग मोड बेहद आसान होते हैं। आप आसानी से इसके फंक्शन्स को समझ सकते हैं।
४) जगह
सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में वॉशर और ड्रायर का ड्रम अलग-अलग होता है। इसलिए सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन दूसरी मशीन के मुक़ाबले ज़्यादा जगह घेरती है।
५) पानी
टॉप-लोडिंग और फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन ख़रीदने के लिए आपके घर में पानी का प्रवाह ज़्यादा होना ज़रूरी है लेकिन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के लिए पानी का प्रवाह ज़्यादा होना ज़रूरी नहीं। आप वॉशर ड्रम में ऊपर से पानी भरकर आसानी से कपड़े धो सकते हैं।
६) डिटर्जेंट
सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते वक़्त सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना भी बेहद ज़रूरी है। ऐसे में अपनी वॉशिंग मशीन के लिए आप सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ख़ास वॉशिंग मशीन के लिए बनाया गया है।
तो इस तरह अब आपके पास सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है।
मूल रूप से प्रकाशित