आज के दौर में ज़्यादातर लोग कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। सोचिए अगर आप ऐसी मशीन चुनते हैं जिसमें कई तरह की स्मार्ट सेटिंग्स हो, तो इससे आपका काम और भी आसान और सुविधाजनक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं वॉशिंग मशीन में कौन-से फ़ीचर्स होने ज़रूरी हैं।
- Home
- घर के अंदर
- ख़रीदने जा रहे हैं वॉशिंग मशीन? ज़रूर जानें क्या उसमें हैं ये स्मार्ट सेटिंग्स!
ख़रीदने जा रहे हैं वॉशिंग मशीन? ज़रूर जानें क्या उसमें हैं ये स्मार्ट सेटिंग्स!
अगर आप वॉशिंग मशीन ख़रीद रहे हैं तो मशीन का चुनाव करने से पहले एक बार ज़रूर जानें कि उस मशीन में कौन-कौन सी स्मार्ट सेटिंग्स हैं, जिससे आपका काम और भी आसान हो जाए।
अपडेट किया गया
साझा करें
१) गर्म पानी की सुविधा
कुछ कपड़ों को धोने के लिए गर्म पानी की ज़रूरत होती है, इसके लिए आपको ख़ुद पानी गर्म करके उसे वॉशिंग मशीन में डालना पड़ता है। पर आप अगर बाज़ार में उपलब्ध ऐसी वॉशिंग मशीन खरीदते हैं, जिनमें पानी को गर्म करने का फ़ीचर हो तो आप सिर्फ़ एक बटन से गर्म पानी मशीन में भर सकते हैं।
२) कपड़ों को धोने की सेटिंग्स
आप सभी तरीक़े के कपड़ों को वॉशिंग मशीन में समान सायकल पर नहीं धो सकते। जैसे जो कपड़े मुलायम होते हैं उन्हें कम सायकल पर धोना चाहिए, नहीं तो वो ख़राब हो सकते हैं। इसी तरह जीन्स या उसकी तरह दूसरे वज़नदार कपड़ों को तेज़ सायकल पर धोना चाहिए, नहीं तो वो अच्छे से साफ़ नहीं होते हैं। ऐसे में कपड़ों की सही हिफ़ाज़त के लिए ऐसी वॉशिंग मशीन का चुनाव करें, जिसमें अलग-अलग कपड़ों को धोने की सेटिंग्स दी गई हो। जिसके माध्यम से आप कपड़े के हिसाब से सायकल निर्धारित कर सकें। इसके साथ ही आप कपड़ों को धोने के लिए सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ख़ासकर वॉशिंग मशीन के लिए बनाया गया है।
३) वॉटर सेटिंग
कई बार ऐसा होता है कि धोने के लिए ज़्यादा कपड़े नहीं होते हैं। ऐसे में सिर्फ़ एक-दो कपड़े धोने के लिए मशीन में पानी ज़रूरत से ज़्यादा भरना पड़ता है। इससे पानी की भी बर्बादी होती है। लेकिन अगर आप ऐसी वॉशिंग मशीन खरीदते हैं, जिसमें वॉटर सेटिंग फ़ीचर्स दिया गया हो तो आप ज़रूरत के हिसाब से पानी की सेटिंग सेट कर सकते हैं। और इस तरह आप पानी और समय दोनों की बर्बादी को रोक सकते हैं।
अब जब भी वॉशिंग मशीन ख़रीदने जाएं तो इन स्मार्ट सेटिंग्स को ज़रूर ध्यान में रखें।
मूल रूप से प्रकाशित