कई सारे लोड्स धोने के बाद, आपको वॉशिंग मशीन से एक तरह की बदबू आती महसूस होती है| मशीन ड्रम के कुछ हिस्सों में रेशों और डिटर्जेंट जमा हो जाने के कारण ऐसा होता है| बदबूदार वॉशिंग मशीन के लिए यहाँ पर कुछ झटपट सुझाव दिए गए हैं|
- Home
- घर के अंदर
- क्या वॉशिंग मशीन से बदबू आती है? उसे दूर करने का उपाय यहाँ दिया गया है
क्या वॉशिंग मशीन से बदबू आती है? उसे दूर करने का उपाय यहाँ दिया गया है
अनगिनत कपड़ों को धोने का मतलब है कि मशीन पर खूब सारा भार पड़ता है| ये बात भी सही है कि वॉशिंग मशीन को भी थोड़ी वॉशिंग की ज़रूरत होती है|
अपडेट किया गया
साझा करें
चरण 1:
मिश्रण बनाइए| १/४ कप खाने का सोड़ा और १/४ कप पानी का घोल तैयार करें| यह घोल अपनी मशीन के डिटर्जेंट कंटेनर में डालें|
चरण 2:
थोड़ा विनेगर डालें| ड्रम में २ कप व्हाइट विनेगर डालें और हाई हीट पर नॉर्मल लोड में चलाएं|
चरण 3:
अब साफ करें| एक भाग विनेगर और एक भाग पानी के घोल में स्पंज का खुरदुरा भाग डुबा कर किसी भी बची हुई मैल या धब्बों को खुरचें| रबर सील को साफ करना नहीं भूलें|
चरण 4:
और अंत में| ताज़गी कायम रखने के लिए, ऊँची-क्षमतावाली मशीनों का डिटर्जेंट इस्तेमाल करें| सायकल्स के बीच में ड्रम को सूखा रखें, डिटर्जेंट ड्रॉवर और लिंट फिल्टर को साफ रखें, और बीच बीच में गैस्केट को साफ करते रहिए|
मूल रूप से प्रकाशित