बाज़ार में उपलब्ध अन्य मशीन की तुलना में ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बेहतर मशीन मानी जाती है। ये ख़ासकर दो प्रकार की होती है। एक होती है फ्रंट-लोडिंग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन और दूसरी टॉप-लोडिंग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन। अगर आप ऐसी मशीन ख़रीदने की सोच रहे हैं, तो ख़रीदने से पहले उसकी ख़ासियत को ज़रूर जानें।
- Home
- घर के अंदर
- पेश हैं ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के फ़ायदे ताकि आप बेहतर मशीन चुनें!
पेश हैं ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के फ़ायदे ताकि आप बेहतर मशीन चुनें!
क्या आप भी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ख़रीदने की सोच रहे हैं? तो एक बार उससे जुड़ी ये ख़ास जानकारी ज़रूर जानें ताकि आप अपने लिए सही मशीन चुनें।
अपडेट किया गया
साझा करें
१) कम जगह
ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में एक ही ड्रम में कपड़े धुलते और सूखते हैं। इसी वजह से यह मशीन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के मुक़ाबले कम जगह लेती है। अगर आप ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ख़रीदने की सोच रहे हैं, तो बड़ी जगह को लेकर चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
२) वॉश सायकल
टॉप-लोडिंग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन अगर चल रही है, तब भी आप उसका दरवाज़ा खोलकर उसमें कपड़े या फिर पानी भर सकते हैं। लेकिन फ्रंट-लोडिंग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के साथ आप ऐसा नहीं कर सकते।
३) पानी का प्रवाह
अगर आप ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ख़रीदने की सोच रहे हैं, तो आपके घर पानी का प्रवाह तेज़ होना ज़रूरी है। दरअसल, इसमें आप सेमी-ऑटोमैटिक और टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन की तरह ऊपर से पानी नहीं भर सकते।
४) क़ीमत
ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आधुनिक तकनीक से लैस होती है। इसलिए इसकी क़ीमत भी अधिक होती है। साथ ही, इस मशीन की क़ीमत इसकी कपड़े धोने की क्षमता के अनुसार भी बढ़ती जाती है। तो अगर आप ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ख़रीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको ज़्यादा पैसे ख़र्च करने पड़ेंगे।
५) डिटर्जेंट
ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़ों की अच्छी धुलाई के लिए सही डिटर्जेंट चुनना भी ज़रूरी है। इसके लिए आप सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ख़ासकर वॉशिंग मशीन के लिए बनाया गया है और यह पानी में आसानी से घुलकर कपड़ों को साफ़ करता है।
तो ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की इन आसान बातों को ध्यान में रखें और सही मशीन चुनें।
मूल रूप से प्रकाशित