अगर आपके घर में सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, लेकिन अब आप टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन ख़रीदने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन से जुड़ी इन जानकारी को जान लें ताकि मशीन ख़रीदने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
- Home
- घर के अंदर
- पुरानी हो गई है आपकी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन? ख़रीदें टॉप-लोडिंग मशीन!
पुरानी हो गई है आपकी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन? ख़रीदें टॉप-लोडिंग मशीन!
आपकी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन हो गई है पुरानी, इसलिए अब आप ख़रीदना चाहते हैं वॉशिंग मशीन नई, तो टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन का चुनाव हो सकता है आपके लिए सही।
अपडेट किया गया
साझा करें
१) बिजली की खपत
सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के मुक़ाबले टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन को चलाने के लिए कम बिजली लगती है। दरअसल, सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में दो ड्रम होते हैं, एक वॉशर और दूसरा ड्रायर। दोनों अलग-अलग काम करते हैं इसलिए दोनों ही बिजली का भरपूर इस्तेमाल भी करते हैं। मगर टॉप-लोडिंग मशीन में एक ही ड्रम होता है जो कपड़े को धोता और सूखाता है, इसलिए बिजली की खपत भी कम होती है।
२) पानी का प्रवाह तेज़
टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। दरअसल, जब आप सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हैं तो उसमें ऊपर से पानी भर सकते हैं, लेकिन टॉप-लोडिग वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोने के लिए मशीन में लगातार पानी का प्रवाह बना रहना ज़रूरी है।
३) आकार में छोटी
टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के मुक़ाबले आकार में छोटी होती है। दरअसल, सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने और सुखाने के लिए दो अलग-अलग ड्रम होते हैं। जबकि टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में सिर्फ़ एक ही ड्रम होता है, जो कपड़ों को धोता भी है और सूखाता भी है।
४) क़ीमत में फ़र्क
टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के मुक़ाबले फ़ीचर्स अधिक होते हैं। इसलिए इसकी क़ीमत भी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन से अधिक होती है। यानी टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन ख़रीदना घाटे का सौदा नहीं है।
५) सुविधाजनक
टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के मुक़ाबले बेहद सुविधाजनक होती है। इसमें कपड़ों को इस ड्रम से उस ड्रम में डालने की झंझट नहीं होती। साथ ही नए फ़ीचर्स होने की वजह से ये सुविधाजनक भी होती है, इसमें गर्म पानी की सेटिंग्स के साथ कपड़ों को उनके प्रकार के अनुसार धोने की सेटिंग भी होती है।
तो अब आप समझ ही गए होंगे कि टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन से क्यों ख़ास है!
मूल रूप से प्रकाशित