अगर आप ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ख़रीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। भले ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन दूसरी वॉशिंग मशीन के मुक़ाबले महंगी होती है। मगर ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ख़रीदने में ही समझदारी है। आख़िर क्यों, इसके क्या हैं फ़ायदे? चलिए, हम आपको बताते हैं।
- Home
- घर के अंदर
- ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ख़रीदने में क्यों है अकलमंदी? जानें अभी!
ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ख़रीदने में क्यों है अकलमंदी? जानें अभी!
कपड़ों की धुलाई के लिए आख़िर आपको क्यों ख़रीदनी चाहिए ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन? चलिए जानते हैं अभी ताकि आपका चुनाव साबित हो सही।
अपडेट किया गया
साझा करें
१) बेहतर सफ़ाई
ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन दूसरी वॉशिंग मशीन के मुक़ाबले काफ़ी अच्छी सफ़ाई करती है। दूसरी वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद भी वो बहुत अच्छे से साफ़ नहीं होते, जबकि ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़े पूरी तरह से साफ़ हो जाते हैं। साथ ही आपको बता दें कि वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए आप सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ख़ासकर वॉशिंग मशीन के लिए बनाया गया है।
२) कम जगह
अगर आपके घर में वॉशिंग मशीन रखने के लिए अधिक जगह नहीं है, तो फिर ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपके लिए बिल्कुल सही है क्योंकि यह सेमी-ऑटोमैटिक मशीन के मुक़ाबले कम जगह घेरती है। दरअसल, इसमें कपड़े धोने और सुखाने के लिए एक ही ड्रम होता है, इसलिए इसका आकार भी छोटा होता है।
३) कम मेहनत
ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। मशीन में पानी का कनेक्शन वॉशिंग मशीन से जुड़ा हुआ होता है, नतीजतन बाल्टी से पानी डालने की ज़रूर नहीं है। इसके साथ ही इसमें आपको कपड़े धोने के बाद सुखाने के लिए निकाल कर अलग ड्रम में डालने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है। दरअसल, ऑटोमैटिक मशीन में एक ही ड्रम होता है, जो कपड़े को धोता भी है और सूखता भी है।
४) कम आवाज़
ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सायकल के दौरान ज़्यादा वाइब्रेट नहीं होती है, इस वजह से यह मशीन कम आवाज़ करती है। साथ ही कई ऑटोमैटिक मशीनों का ड्रम बेल्ट के ज़रिए मशीन से जुड़ा होता है, इसलिए भी मशीन से बिल्कुल आवाज़ नहीं आती है।
तो अब आपको पता चल गया होगा कि ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का चुनाव क्यों सही है।
मूल रूप से प्रकाशित