नॉन-स्टिक कुकवेयर में स्वादिष्ट खाना बनाते वक़्त भूल से खाना जल जाता है और कुकवेयर पर ज़िद्दी दाग़ पड़ जाते हैं जो छूटने का नाम नहीं लेते। ऐसे में आप इन आसान तरीक़ो को अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
- Home
- रसोई की सफाई
- नॉन-स्टिक कुकवेयर में हैं जले खाने के ज़िद्दी दाग़? ऐसे मिटाएं इनका नामोनिशान!
नॉन-स्टिक कुकवेयर में हैं जले खाने के ज़िद्दी दाग़? ऐसे मिटाएं इनका नामोनिशान!
नॉन-स्टिक कुकवेयर में खाना जलने से पड़ गये हैं दाग़? तो चलिए जानते हैं इन्हीं दाग़ों को साफ़ करने के तरीक़े नायाब।
अपडेट किया गया
साझा करें
१) गर्म पानी और डिशवॉशिंग लिक्विड
सबसे पहले नॉन-स्टिक कुकवेयर में पानी भरें। याद रहे नॉन-स्टिक कुकवेयर में जले के दाग़ के ऊपर तक पानी भरें। फिर इसमें २ छोटे चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाएं। अब इसे गैस पर रखें और पानी को उबालें। इसके बाद गैस को बंद करें। फिर इसे २० मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। गर्म पानी और डिशवॉशिंग लिक्विड की मदद से नॉन-स्टिक कुकवेयर की तली पर चिपके जले के दाग़ आसानी से साफ़ होंगे। आख़िर में स्पंज पर डिशवॉशिंग लिक्विड की बूदें डालकर कुकवेयर को धोएं। इससे आपके कुकवेयर की तली पर चिकपे सारे ज़िद्दी दाग़ साफ़ होंगे।
२) व्हाइट विनेगर और बेकिंग सोडा
नॉन-स्टिक कुकवेयर की तली पर चिपके जले के दाग़ को साफ़ करने के लिए सबसे पहले इसमें पानी भरें। फिर इसमें २ छोटे चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करके इसे गैस पर गर्म करें। जैसे ही घोल उबलने लगेगा, वैसे ही इसमें २ बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और गैस बंद करें। फिर इसे २० मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आख़िर में उबाले हुए पानी को फेंक दें और सामान्य रूप से कुकवेयर को धोएं। इससे सारे दाग़ साफ़ होंगे।
३) नमक
कुकवेयर में गर्म पानी भरें फिर इसमें ५ बड़े चम्मच नमक मिलाकर इसे १५ मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। फिर डिशवॉशिंग लिक्विड का इस्तेमाल करके साधारण तरीक़े से कुकवेयर को धोएं और पोछें। अगर कुकवेयर में अभी भी दाग़ दिखाई दे रहें हैं, तो इसमें फिर से पानी भरें और ५ बड़े चम्मच नमक मिलाकर १५ मिनट के लिए गैस पर धीमी आंच पर गर्म करें। आख़िर में घोल ठंडा होने के बाद इसे साधारण तरीक़े से धोएं और कपड़े से पोछकर सुखाएं।
तो इसतरह आप आसानी से ज़िद्दी दाग़ों से छुटकारा पा सकते हैं।
मूल रूप से प्रकाशित