जितना मुश्किल साड़ी पहनना है, उससे भी ज़्यादा मुश्किल संभालना है। इसलिए साड़ी पर कोई न कोई दाग़ लग ही जाता है। आइए जानते हैं साड़ी से खाने के दाग़ को कैसे छुड़ाएं।
स्टेप १: बेकिंग सोडा और मकई का आटा इस्तेमाल करें
सबसे पहले, १ बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा या २ बड़े चम्मच मकई का आटा दाग़ पर लगाएं और इसे १०-१५ मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।
स्टेप २: दाग़ पर रगड़ें
अब, बाउलभर पानी में १ बड़ा चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं। तैयार घोल में साफ़ कपड़ा डुबोएं और दाग़ पर गोलाकार रगड़ें। ऐसा करने से साड़ी से दाग़ ग़ायब हो जाएंगे।
अगर फिर भी दाग़ रह जाएं तो इस प्रक्रिया को अपनाएं।
स्टेप १: घोल बनाएं
बाउल में २ कप गुनगुना पानी लें, इसमें १-१ बड़ा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड और विनेगर अच्छी तरह मिलाएं। सुनिश्चित करें कि आपने घोल अच्छी तरह मिलाया है।
स्टेप २: घोल दाग़ पर लगाएं
तैयार घोल को साफ़ कपड़े से दाग़ पर लगाएं, ताकि दाग़ इसे अच्छी तरह सोख ले।
स्टेप ३: घोल साफ़ करें
अब एक दूसरा साफ़ कपड़ा लें और इसे ठंडे पानी में भिगोकर लगे हुए घोल को हल्के से पोंछते हुए हटाएं। साड़ी धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें; ये साड़ी का रंग बनाएं रखने में मदद करता है।
ऊपर बताएं गए टिप्स कपास, नायलॉन, पॉलिएस्टर और अधिकतर सभी तरह के कपड़ों से बनी साड़ियों के लिए काम करता हैं।
क्यों, साड़ी से सब्ज़ी के दाग़ हो गए ना साफ़!
मूल रूप से प्रकाशित