क्या कॉफ़ी की चुस्कियों का मज़ा लेते समय आपके कपड़े पर कॉफ़ी गिर गई? अगर हां, तो शर्ट पर कॉफ़ी का दाग़ भी साफ़ दिखाई दे रहा होगा। ऐसे में दाग़ को निकालने के लिए ज़्यादा परेशान न हों, बस इन स्टेप्स को अपनाएं और कॉफ़ी के दाग़ से छुटकारा पाएं।
स्टेप १: नल चालू करें
अगर कॉफ़ी का दाग़ ताज़ा है तो नल चालू करें और दाग़ वाले हिस्से को नल के ठीक नीचे रखें। ऐसा करने से पानी की तेज़ धार से दाग़ हल्का हो जाएगा। मगर ध्यान रहे नल से आने वाला पानी ठंडा होना चाहिए।
स्टेप २: घोल बनाएं
कपड़े से कॉफ़ी के दाग़ को हटाने के लिए अब घोल बनाएं। इसके लिए बाउल लें इसमें १ बड़ा चम्मच पानी और १ बड़ा चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब तैयार घोल को दाग़ पर लगाएं और इसे हल्के से रगड़ें। १० मिनट के लिए यूं ही लगा रहने दें।
स्टेप ३: कपड़े को धोएं
अब कपड़े को दोबारा रगड़ें और डिटर्जेंट के साथ वॉशिंग मशीन में या हाथ से ठंडे पानी से धोएं।
स्टेप ४: कपड़े को सुखाएं
अगर दाग़ अब भी बरक़रार है तो इस प्रक्रिया को दोहराएं। अगर दाग़ पूरी तरह से निकल गया है तो इसे वॉशिंग मशीन में सुखाएं।
तो इस तरह आपके कपड़े से कॉफ़ी का दाग़ हो जाएगा बिल्कुल साफ़!
मूल रूप से प्रकाशित