दुपट्टा चाहे कॉटन का हो या सिल्क का, दाग़ दुपट्टे को पूरी तरह से ख़राब कर देता है। मगर अब ऐसा नहीं होगा आपके नेट के दुपट्टे से लेकर सिल्क दुपट्टे पर लगे दाग़ को आप आसानी से साफ़ कर सकते हैं। कैसे? ऐसे!
१) कॉटन दुपट्टा
कॉटन के दुपट्टे पर लगे खाने के दाग़ को साफ़ करने के लिए १ कप गुनगुने पानी में २ बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। तैयार घोल को दाग़ पर लगाएं और १५ मिनट बाद ठंडे पानी से दुपट्टा धोएं। खाने के दाग़ आसानी से साफ़ हो जाएंगे।
२) सिल्क दुपट्टा
सिल्क दुपट्टे पर लगे दाग़ को जल्द से जल्द हटाने की कोशिश करें। दाग़ को पहले और तुरंत सादे पानी से धोएं। अब नींबू को बीचों-बीच काटकर दाग़ पर रगड़ें। फिर इसे माइल्ड डिटर्जेंट के साथ ठंडे पानी से धोएं। अगर अब भी दाग़ दिखाई दे रहा है तो इस प्रक्रिया को दोहराएं।
३) नेट दुपट्टा
नेट के दुपट्टे पर लगे दाग़ को हटाने के लिए १ कप ठंडे पानी में १ छोटा चम्मच माइल्ड लांड्री डिटर्जेंट मिलाएं और तैयार घोल को दुपट्टे पर डालकर हल्के से रगड़ें। अब इसे ठंडे पानी से धोएं। तैयार घोल से आप नेट के दुपट्टे पर गिरा जूस या चाय का दाग़ भी हटा सकते हैं।
क्यों हो गया ना आपका दुपट्टा साफ़, तो कहें हमें धन्यवाद!
मूल रूप से प्रकाशित